हैल्लो दोस्तों, आज की हमारी पोस्ट कुछ आसान व्यायाम से जोड़ो के दर्द को दूर भगाये हैं | जोड़ो में दर्द की शिकायत आजकल आम हैं | खासतौर से महिलाएं इस दर्द से अधिक परेशान रहती हैं | इसका कारण हैं, दिन भर काम करना और पर्याप्त आराम न करना | इस मुश्किल को दूर करने के लिए घर पर बैठे बैठे थोड़े बहुत व्यायाम कर लें | ये करने में आसान हैं, और समय भी कम लेंगे, तो आइए जानते हैं इनके बारे में :-
कुछ आसान व्यायाम से जोड़ो के दर्द को दूर भगाये
दोस्तों, ये व्यायाम करने में बेहद आसान है | इसमें सीधे खड़े होना है और हाथों को भी सीधा रखना है | इसके बाद सिर्फ कंधो को आगे की ओर 10 बार घुमाना है फिर 10 बार पीछे की ओर घुमाना है | शुरुआत में 10-10 के सेट करें | बाद में इनके दोहराव की गिनती बढ़ा सकते हैं |

कुछ आसान व्यायाम से जोड़ो के दर्द को दूर भगाये
(2) पैरों का दौलन :-
दोस्तों, ये व्यायाम कमर के निचले हिस्से से लेकर एड़ी तक को आराम देता है | इसको करने के लिए एक कुर्सी या कोई भी ऐसी चीज रख ले जिसको पकड़कर खड़े होने के लिए सहारा ले सकें | अब खड़े होकर दाँए पैर को धीरे धीरे आगे की ओर ले जाएं | दोनों पैरों से इस क्रिया को 10-10 बार दोहराएं |
दोस्तों, पैरों के पंजों को कंधो की बराबरी पर ले आएं और सीधा खड़ा हो जाएं | अब दाँए हाथ को सिर के ऊपर ले जाते हुए बाई ओर झुंके | जब झुंके तो ख्याल रखे कि बायां हाथ घुटने तक पहुंचे और दाएं हाथ व कान के बीच अंतर न छूटे | झुकने के बाद 10 तक गिनती गिनते हुए रुकें | ऐसा करने से कमर, पेट और घुटने पर दबाब पड़ेगा तथा कमर व हाथ के जोड़ों का व्यायाम होगा | यही प्रक्रिया दूसरी ओर से दोहराएं | शुरुआत में 5-5 के सेट लगाएं | समय के साथ साथ संख्या बढ़ाते जाए |

जोड़ो के दर्द
(4) बैठकर स्ट्रेच करें :-
दोस्तों, इस एक्सरसाइज को करने से कमर, एड़ी और घुटनों के दर्द में आराम मिलेगा | इसे करने के लिए बेड या कुर्सी पर बैठ जाएं | दाँए पैर को धीरे धीरे दोनों ओर घुमाएं | पैर को एकदम सीधा रखना है ताकि पैर के पिछले हिस्से में खिंचाव महसूस हो | दोनों पैरों के साथ ये प्रकिया बारी बारी दोहराएं और 10-10 के सेट लगाएं | यह सारी एक्सरसाइज करने से आपको जोड़ों के दर्द से राहत महसूस होगी |
आज की हमारी पोस्ट कुछ आसान व्यायाम से जोड़ो के दर्द को दूर भगाये
हैं, यह पोस्ट आपको जोड़ो के दर्द से आराम दिलाने वाले व्यायाम बता कर जोड़ों के दर्द से निजात दिलाने हेतु हैं | आप सभी को यह पोस्ट कैसी लगी इसके लिए comment करे, अगर आप को मेरी पोस्ट पसंद आती हैं तो इसे Share करना न भूले और मेरे उत्साह को बढ़ाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे |”धन्यवाद“
0 Comments