हैल्लो दोस्तों, आज की हमारी पोस्ट किस उम्र में कितनी एक्सरसाइज करें हैं, एक्सरसाइज के बारे में लोग बस यहीं कहते हैं बस कल से एक्सरसाइज शुरू करता हूं, लेकिन क्या किसी ने कभी यह जानने के कोशिश की हैं, कि उसे कितनी देर एक्सरसाइज करने से ही लाभ प्राप्त हो जाएगा| ऐसे सवाल के जबाब देने के लिए आपको यह पोस्ट बहुत ही हितकारी लगेगी | तो आइए जानते हैं :-
किस उम्र में कितनी एक्सरसाइज करें
(1)
बच्चों व किशोरावस्था के लोगों को :-
दोस्तों, 5 से 17 वर्ष के बच्चों और किशोरों के लिए कम से कम प्रतिदिन 60 मिनट की एक्सरसाइज लाभकारी होती हैं | सप्ताह के तीन दिन मसल्स और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने वाली एक्सरसाइज से विशेष लाभ प्राप्त होता हैं | बच्चों को दौड़ना, कूदना व भागना जैसे खेल खेलने से बहुत लाभ होता हैं |

किस उम्र में कितनी एक्सरसाइज करें
(2) 18 से 64 उम्र के लोगों को :-
दोस्तों, 18 से 64 वर्ष के लोगों को कम से कम प्रतिसप्ताह 150 मिनट की एक्सरसाइज लाभकारी होती हैं | इस उम्र के लोगों को फुर्ती वाली एक्सरसाइज करना चाहिए | 18 से 64 वर्ष के लोगों को योग व व्यायाम सभी तरह की एक्सरसाइज करने से फायदा होता हैं |
(3)
65 वर्ष से अधिक के लोगों को :-
दोस्तों, 65 वर्ष के होने पर शरीर में बहुत सारे बदलाव आ जाते हैं, ऐसे में अगर समस्या न हो तो 80 मिनट की एक्सरसाइज प्रतिसप्ताह करनी चाहिए, इसके अतिरिक्त 40 मिनट की एक्सरसाइज भी पर्याप्त और लाभदायक होगी | 65 कि उम्र के पश्चात खाने पीने पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए और उसी हिसाब से एक्सरसाइज भी करनी चाहिए |
दोस्तों, प्रसव के पश्चात शरीर में काफी सारे बदलाव आ जाते हैं, इन बदलावों को सुन्दर रूप देने के लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए | प्रसव के पश्चात 150 मिनट की एक्सरसाइज प्रतिसप्ताह करने से लाभ प्राप्त होता हैं | प्रसव के पश्चात डॉक्टर से कंसल्ट करने के पश्चात ही एक्सरसाइज शुरू करनी चाहिए | प्रसव के पश्चात सामान्य एक्सरसाइज जिसमे शरीर को चोट का खतरा न हो ऐसी एक्सरसाइज करना चाहिए |
आज की हमारी पोस्ट किस उम्र में कितनी एक्सरसाइज करें
हैं, यह पोस्ट आपकी एक्सरसाइज की समय सीमा का निर्धारण कर सकती हैं | आप सभी को यह पोस्ट कैसी लगी इसके लिए comment करे, अगर आप को मेरी पोस्ट पसंद आती हैं तो इसे Share करना न भूले और मेरे उत्साह को बढ़ाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे |”धन्यवाद“
0 Comments