हैलो दोस्तों, आज हम अवचेतन मन के विषय में बात करेंगे, यह विषय बहुत ही रोचक और रहस्यमय हैं | जो लोग इस विषय के बारे में जानते हैं, वह लोग सफल हो चुके है या सफलता की ओर अग्रसर हैं | हमारा अवचेतन मन हमें सफलता और भाग्यशाली होने की ओर ले जाता हैं, वह हमारे सारे गुण रहस्यों को जानता हैं, इसलिए हमें सदैव अपने अवचेतन मन से लगातार संपर्क बनाकर रखना चाहिए :-
अपने अवचेतन मन से लगातार सम्पर्क बनाकर रखिए

अपने अवचेतन मन से लगातार सम्पर्क बनाकर रखिए
(1) एक अनंत शक्ति :-
एक अनंत, शक्तिमान और अगम्य ऊर्जा हम सभी लोगों के अंदर होती हैं, जो कि हमें सफलता की ओर खींचती हैं, लेकिन इससे कुछ ही लोग आगे सफलता की ओर बढ़ पाते हैं, बांकी के लोग इस ऊर्जा का उपयोग नहीं कर पाते और रुक जाते हैं या पीछे मुड़ कर देखते रहते हैं, वह लोग अनजाने में ही अवचेतन मन का विरोध करते रहते हैं |
(2) दिमाग से सम्पर्क बनाए :-
अपने दिमाग और अवचेतन मन से लगातार सम्पर्क बनाए रखे | साहस और हिम्मत के बारे में अगर आप सोचेंगे तो वह आप को प्राप्त हो जाएंगे उसी तरह आप धन और कामयाबी के बारे में सोचेंगे तो वो भी आपको प्राप्त हो जाएंगे | इसी तरह आप अच्छी सेहत भी प्राप्त कर सकते हैं |
दिमाग तेज करने की जड़ी बूटी, 11 औषधि, घरेलू उपाय, नुस्खे
(3) अवचेतन मन की शक्ति :-
जो व्यक्ति सफलता की राह पर चला है उसे अपने अवचेतन मन, अपने दिमाग, विचार और स्वप्न में, चलते-फिरते, सोचते, उठते-बैठते ऐसा व्यवहार करना होगा जैसे उसने सफलता हासिल कर ली है, वरना वो कभी सफलता हासिल नहीं कर पाएगा, यही अवचेतन मन की शक्तियों को हासिल करने का सही तरीका हैं |
(4) परम शक्ति :-
कोई एक परम शक्ति ऊर्जा के रूप में मौजूद हैं जो कुल ब्रह्मांड पर शासन करती हैं, यह ऊर्जा आपके अंदर भी मौजूद हैं इसे अवचेतन मन की शक्ति भी कहा जा सकता हैं | यह शक्ति हर जगह ऊर्जा के रूप में विद्यमान हैं |
Secrets of the Millionaire Mind
(5) जीवन में सफलता :-
आप यह कहते होंगे कि मैं जीवन में असफल रहा हूँ और हमेशा असफल ही रहूंगा | ऐसा इसलिए कि आप पीछे मुड़कर अपनी असफलताओ को देखते हैं और उन्हें वर्तमान में खींच लाते हैं, नतीजा फिर से असफलता | अगर आप सफलता को पाना चाहते हैं तो इस मानसिक रवैये को उलट कर देखिए और भविष्य में अच्छा सोचना शुरू कर दीजिए और जीवन को वर्तमान में जीना शुरू कर दीजिए इससे आप को अवचेतन मन की शक्तियों से सफलता प्राप्त होगी |
आप सभी को मेरी पोस्ट कैसी लगी इसके लिए comment करे, अगर आप को मेरी पोस्ट पसंद आती हैं तो इसे Share करना न भूले और मेरे उत्साह को बढ़ाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे |”धन्यवाद”
- Recent Posts :-
(1) Apke Avchetan Man Ki Shakti (The Power of your Subconscious Mind)
(2) इन 6 तरीकों से अपने बच्चों का दिमाग तेज करें
(3) एंटरप्रेन्योर बनने के लिए इन 8 बातों को अपने जीवन में उतार लें
(4) Aapke Avchetan Man Ki Shakti Se Aage By C James Johnson
(5) 10 सबसे ताकतवर लीडरशिप मंत्र
2 Comments
Soniya ahirwar · July 26, 2020 at 3:39 PM
Nice
sanjeev Yadav · July 26, 2020 at 5:24 PM
Mast